HomeAccidentचमोली हादसे का नया अपडेट : घायलों व मृतकों की सूची जारी

चमोली हादसे का नया अपडेट : घायलों व मृतकों की सूची जारी

चमोली| उत्तराखंड के जोशीमठ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का नया अपडेट सामने आया। SDRF से मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को वाहन संख्या UK07TA- 6453 जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। कि इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुमक मार्ग स्थित ग्राम पल्ला जाखोल में सड़क से करीब 500-700 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वाहन में 17 लोग सवार थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें 2 महिलाओं और 10 पुरुषों के शव बरामद कर लिए है। जबकि 5 लोग घायल हुए है। फिलहाल शवों को खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी है। इधर घायलों व मृतकों की सूची भी जारी हुई हैं जिनमें…

मृतकों का नाम/पता –

1- दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र धन सिंह उच्छोग्वाड़।
2- सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
3- विक्रम सिंह रावत उम्र 43वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
4- सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
5- कश्मीरा देवी उम्र 42वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
6- लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
7- ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
8- राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
9- गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
10- रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
11- गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
12- शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ।

घायलों का नाम/पता-

1- अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद।
2- रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़।
3- महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
4- हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़।
5- जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा।

उत्तराखंड के ऐश्वर्या वर्मा, दीक्षा जोशी, अर्पित चौहान के हाथों में IAS की पावर- मिला सेवा का मौका

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा, आज जनपद चमोली में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में ₹2 लाख की आर्थिक सहायता व घायलों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा, साथ ही घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

कैंचीधाम के बाद आज काकड़ीघाट पहुंचे विराट कोहली, बाबा नीम करौली को नवाया शीश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments