HomeBreaking Newsपरीक्षार्थी ध्यान दें : कल बुधवार 11 अगस्त को जनपद के 13...

परीक्षार्थी ध्यान दें : कल बुधवार 11 अगस्त को जनपद के 13 केंद्रों में होगी जवाहर नवोदय की परीक्षा, निर्धारित समय से 01 घंटा पूर्व पहुंचने का करें प्रयास

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd

नवोदय विद्यालय समिति व केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छ​ह में प्रवेश हेतु प्रतिष्ठित चयन परीक्षा कल 11 अगस्त 2021 को होगी।

परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत कक्षाओं के सेनेटाइजेशन, बैठने की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय, गंगरकोट, नैनीताल के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले भर से 2749 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिनके लिए जनपद नैनीताल के आठ विकास खण्डों के 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इस परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों द्वारा डाउनलोड करने के उपरांत उस पर दर्शाए गए समय से एक घण्टा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का प्रयास करना चाहिए, ताकि केन्द्र अधीक्षक व परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बालक बालिकाओं को असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments