HomeBreaking NewsBreaking : सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश, शिनाख्ती में जुटी...

Breaking : सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTS

आज शनिवार सुबह को जब लोग अपने काम के सिलसिले मेंजा रहे थे, तभी उनकी नजर मार्ग में सड़क किनारे पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर का है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात युवक का यह शव मोहल्ला सिमली स्थित लक्सर रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व पुलिस उपाधीक्षक निवास के पास पेड़ पर लटका मिला है। इधर लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक की पहचान को लेकर आस—पास के लोगों के पूछताछ भी की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

शव फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाली की आयु करीब 35 साल है। यह कोई हत्या है या आत्महत्या पुलिस ने फिलहाल इस मामले का कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है। उम्मीद है जल्द मृतक की शिनाख्त होने के बाद मामले का खुलासा हो जायेगा।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments