HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान,...

लालकुआं : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, सुरेश भट्ट ने दी बधाई

सीएनई रिपोर्टर, मुकेश कुमार
लालकुआं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के ज्वेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल लाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश एवं देश के लिए हर्ष का विषय है और यह अपने आप में ऐतिहासिक पल है भारत के बेटे ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर यह कारनामा कर दिखाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि नीरज चौपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी निश्चित ही अब हमारे अन्य खेलों के खिलाड़ी भी इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अपने प्रयासों से भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने ओलंपिक खेल में भारत कि तरफ से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लालकुआं : 300 यूनिट निशुल्क बिजली पर बोले सुरेश भट्ट, आम आदमी पार्टी झूठी और जुमलेबाजी

नैनीताल : इस साल होने वाले नन्दा देवी महोत्सव पर जिलाधिकारी ने लिया बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments