HomeUttarakhandAlmoraतोली—बरतोली में आंदोलन की सुगबुगाहट, गुलदार के आतंक से त्रस्त हैं नागरिक

तोली—बरतोली में आंदोलन की सुगबुगाहट, गुलदार के आतंक से त्रस्त हैं नागरिक

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/जागेश्ववर

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा जिले के विकास खण्ड धौलादेवी के जागेश्वर रेंज के अंतर्गत ग्राम सभा तोली एवं बरतोली में विगत एक माह से मवेशीखोर गुलदार ने आतंक मचा रखा है। यह गुलदार अब तक दर्जन भर से अधिक पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने गुलदार को तत्काल नहीं पकड़े जाने पर व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि तोली एवं बरतोली में शाम ढलते ही गुलदार की आवाजाही शुरू हो जाती है। यहां बहुत से ग्रामीणों का मुख्य रोजगार ही पशु पालन है, लेकिन मवेशीखोर गुलदार ने उनको खासा परेशान कर रखा है। ग्रामीणों के सामने अपने पालतू मवेशियों को गुलदार के हमले से बचाने की चिंता हर वक्त बनी रहती है। एक माह से तो गुलदार का आतंक काफी बढ़ चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के त्रिलोचन पुत्र पद्‌मादत्त की तीन तथा भुवन चंद्र की दो बकरियों को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था। वहीं गत दिवस बरतोली निवासी आनंद बल्लभ तथा ग्राम तोली में पूरन चंद्र पाटनी की 01 बाकरी को गुलदार उठा ले गया तथा एक को बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मामले की सूचना कई बार विभागीय कर्मचारियों को देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी सिविल एवं सोयम से ग्राम तोली के गुलदार प्रभावित इलाकों में पिंजड़े लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से शीघ्र मुक्ति नहीं दिलाई गई तो ग्रामीण लामबंद होकर आंदोलन शुरू कर देंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments