HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : विधायक दुम्का ने किया बिन्दुखत्ता में इंटर लाकिंग टाइल्स...

लालकुआं न्यूज़ : विधायक दुम्का ने किया बिन्दुखत्ता में इंटर लाकिंग टाइल्स का शुभारंभ

लालकुआं। बिन्दुखत्ता में विधायक नवीन दुम्का ने 2 किलोमीटर आन्तरिक मार्ग इंटर लाकिंग टाइल्स का विधिवत शुभारम्भ किया तथा 7 किलोमीटर चौड़ीकरण का स्टीमेट सरकार को भेजने को कहा।

ADVERTISEMENTSAd

यहां घोड़ानाला क्षेत्र में सुभाषनगर व बंगाली कालौनी में राज्य योजना के तहत लोक निर्माण विभाग से 2 किलोमीटर आन्तरिक मार्ग इन्टर लाकिंग टाइल्स का विधायक नवीन दुम्का ने विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि विपक्ष को विकास नहीं दिख रहा है, पानी से लेकर सड़क निर्माण तक क्षेत्र में करोड़ रूपये की लागत से विकास कार्य किये गये। उन्होंने कहा कि घोड़ानाला मुख्यमार्ग 2 किलोमीटर से गांधीनगर शान्तिपुरी के समीप तक 7 किलोमीटर चौड़ीकरण के लिए पीडब्लूडी को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये गये है जल्द ही उक्त चौड़ीकरण पर कार्य किया जायेगा।

इधर पीडब्ल्यूडी के जेई कुन्दन सिंह जीना ने बताया कि आंकलन गठन की कार्यवाही की जा रही है। वहीं पीडब्लयूडी के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के खण्डीय अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट घोड़ानाला सड़कों के किनारे रह रहे लोगों से घर-घर जा कर सड़क के चौड़ीकरण कार्य में सहयोग की अपील कर रहे है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, युवा मण्डल अध्यक्ष नवीन पपोला, शक्ति केन्द्र संयोजक बालम बोरा, सत्य केन्द्र प्रभारी संजय चैहान, ओबीसी मण्डल अध्यक्ष विपिन राजभर, सचिन बिष्ट, राकेश कुमार, देवेश मलिक, कृपाल नेगी, इन्द्र सिंह बिष्ट प्रधान, अम्बादत्त सत्यबली, पूरन बोरा, मनोज जोशी व नवीन कार्की सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। घोड़ानाला के चौड़ीकरण की बात से क्षेत्र के लोगों ने जबरदस्त खुशी जाहिर की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments