ग्राम सभा भूमियाधार के तोक खूपी में बड़े डाट के पास कुछ होटल व्यवसायियों के द्वारा कूड़ा फेंक कर गंदगी का अंबार लगाया जा रहा है इस नाले का पानी गांव के अंदर रह रहे लोग अपने जानवरों के पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
यहां पर लंबे समय से व्यापारियों द्वारा होटल की सारी गंदगी लाकर इस नाले में फेंक दी जा रही है, जिससे तोक खूपी के ग्रामीणों में आक्रोश है। इधर स्थानीय नागरिक प्रदीप त्यागी निवासी खूपी, ग्रामसभा भूमियाधार उन ने सभी लोगों से कहा कि होटल की सारी गंदगी गाड़ियों में लाकर बड़े डाट में डाली जा रही है, जिससे पानी भी प्रदूषित हेा रहा है। यदि दोबारा ऐसा हुआ तो वह पुलिस से शिकायत करेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।