HomeBreaking NewsTillu Murder: कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल में निर्मम हत्या

Tillu Murder: कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल में निर्मम हत्या

CNE DESK

Gangster Tillu Tajpuriya killed inside Delhi's Tihar jail

कुख्यात बदमाश जितेंद्र गोगी की हत्या में शामिल रहे गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की तिहाड़ जेल के भीतर हत्या हो गई है। जेल में ही बंद एक अन्य बदमाश ने लोहे की छड़ से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

आज राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुख्यात गैंगस्टर ​टिल्लू के मर्डर की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हत्या आरोपी बदमाश ने लोहे के छड़ को टिल्लू के पेट में घोंप दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में टिल्लू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी का नाम योगेश टुंडा है। वह बैरेक नंबर 08 में बंद था। वहीं टिल्लू नंबर 09 में था। इस हत्याकांड में टुंडा के साथ एक अन्य कैदी दीपक ​तीतर भी शामिल था। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में सुबह 6.30 बजे टिल्लू की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानिए कौन था गैंगस्टर टिल्लू

टिल्लू का दिल्ली—हरियाणा सहित कई राज्यों में सिक्का चलता था। उस पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं। यह टिल्लू सबसे अधिक चर्चा में बदमाश जितेंद्र गोगी हत्याकांड के बाद आया। बताया जाता है कि टिल्लू और जितेंद्र गोगी कॉलेज में अच्छे दोस्त थे। पर छात्र संघ चुनाव के दौरान दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। दोनों एक दूसरे से हर मोर्चे पर टकराने लगे।

गोगी को उतारा था मौत के घाट

2021 में रोहिणी कोर्ट में दिल्ली के नामी बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। बताया जाता है कि रोहिणी कोर्ट संख्या 207 में जितेंद्र उर्फ गोगी ने जैसे ही प्रवेश किया। हमलावरों ने तबातोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली गोगी की पीठ पर लगी। गोगी ने जैसे ही पीछे घूमकर हमलावरों की तरफ देखा तो फिर उसके सीने पर घड़ाधड़ गोलियां बरसा दी गईं। इसी वक्त वहां मौजूद एक कमांडो ने जवाबी कार्रवाई में हमलावरों पर गोलियां बरसा वहीं ढेर कर दिया। पता चला कि हमलावर टिल्लू गैंग के सदस्य थे।

बारिश से जनता दरबार हुआ प्रभावित

सेना की तोपखाना रेजिमेंट पहली बार पांच महिला अधिकारी तैनात
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments