HomeBreaking Newsकाशीपुर में मिला गुलदार का शावक, क्षेत्र में सनसनी

काशीपुर में मिला गुलदार का शावक, क्षेत्र में सनसनी

काशीपुर। आज सुबह काशीपुर क्षेत्र में एक शावक के मिलाने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने गुलदार के शावक को अपने कब्जे में लिया। गुलदार का शावक जहां मिला है वन विभाग उसे वहीं छोड़ने पर विचार कर रहा है। हालांकि मौके पर कैमरे लगाने की भी बात की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मामला काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 कचनाल गाजी क्षेत्र में रहने वाले जीत सिंह सुबह में चारा लेने गए थे तो वहीं पर उन्हें गुलदार के शावक की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को बताया और वह उसे अपने साथ घर ले आये। क्षेत्र में खबर फैलते ही आसपास के लोग उनके घर पर शावक को देखने के लिए जमा हो गए।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शावक को अपने कब्जे में लिया। गुलदार के उक्त शावक को जहां से वह मिला था वही छोड़ने की तैयारी की जा रही है तथा आसपास के लोगों से उक्त क्षेत्र में बेवजह न आने की अपील की है। क्षेत्र में मादा गुलदार की दस्तक को देखते हुए कैमरा लगाने की भी तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments