हल्द्वानी ब्रेकिंग : जिलाबदर गुण्डा लौट आया अपने घर, पुलिस ने दबोचा

0
Pantnagar: Accused of raping a teenage girl arrested
सांकेतिक फोटो

हल्द्वानी। पुलिस द्वारा जिला बदर किये गए एक गुण्डे को दोबारा से हल्द्वानी में घूमते हुए दबोच लिया। उसे गुण्डा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मजिष्ट्रेट के आादेश पर हल्द्वानी के राजपुरा निवासी कमल गुप्ता को जिला बदर किया गया था। अब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कमल गुप्ता फिर लौटकर आ गया है। इस सूचना पर उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल सिपाही ललित बिष्ट व घनश्याम रौतेला ने राजपुरा के धोबीघाट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे 10 गुण्डा अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS