HomeCovid-19Big News : सम्भलने का मौका भी नही दे रहा कोरोना का...

Big News : सम्भलने का मौका भी नही दे रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, सिर्फ 24 घंटे में अच्छी—भली महिला के दोनों फेफड़े हुए खराब, हल्के में लेने की न करें भूल

सीएनई रिपोर्टर
अगर आप यह समझ रहे हैं कि कोरोना कोई मामूली सर्दी—जुखाम है तो यह सोच बहुत घातक साबित हो सकती है। यहां राजस्थान के कोटा शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सिर्फ 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 32 साल की एक महिला के दोनों फेफड़े खराब हो गये। कोटा की इस महिला ने गत 9 अप्रैल को एक अस्पताल में ऐतिहातन अपना एक्स रे कराया। जिसकी रिपोर्ट में वह पूरी तरह फिट ​थी। सब कुछ सही ही चल रहा था कि 12 अप्रैल को अचानक उसे घबराहट महसूस हुई। हालत ऐसी बिगड़ी की अगले रोज 13 तारीख को तो वह अपने पैरों पर खड़ी तक नही हो पाई। इसी दिन उसने जब सीटी स्कैन कराया तो पाया कि उसके दोनों फेफड़ों में 80 प्रतिशत तक इन्फैक्शन हो गया था। यह सब देख चिकित्सक हैरान रह गये कि महज 24 घंटे में किसी अच्छे—खासे व्यक्ति को इतनी तकलीफ कैसे हो सकती है ? जब इंदौर के वरिष्ठ चिकित्कों ने जांच करी तो पाया कि यह एक नया स्ट्रेन है, जिसकी वजह से महिला की यह हालत हो गई। इधर डाक्टरों का कहना है कि अब भी समय है कि सोशल ​मीडिया में जारी भ्रामक बातों से बचें, जो यह प्रसारित कर रहे हैं कि कोरोना का नया स्ट्रेन कुछ खास नही है। महज गर्म पानी पीने से यह दूर हो जायेगा। यह मामला एक सबब है कि कोरोना के इस नये स्ट्रेन को कतई हलके में मत लीजिए। यदि किसी किस्म की अजीब दिक्कत महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लेते हुए सभी जांचें कराये।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments