बागेश्वर: कर्मचारी जत्थे ने किया दिल्ली कूच

👉 पुरानी पेंशन शंखनाद रैली में करेंगे हिस्सेदारी सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी दिल्ली कूच कर गए हैं। वह पुरानी पेंशन…

कर्मचारी जत्थे ने किया दिल्ली कूच

👉 पुरानी पेंशन शंखनाद रैली में करेंगे हिस्सेदारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी दिल्ली कूच कर गए हैं। वह पुरानी पेंशन शंखनाद रैली में भागीदारी करेंगे। जिले से तीन सौ से अधिक कर्मचारी रवाना हो गए हैं। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रस्थान किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी ने कहा कि कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं। एक अक्टूबर को दिल्ली में शामिल होने के लिए कर्मचारी रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन जरूरी है। देश ने आजादी के बाद कर्मचारियों को पेंशन दी। वर्तमान में भारत आगे बढ़ा है। लेकिन कर्मचारियों की उपेक्षा हो रही है। इस दौरान कमलेश पांडे, लक्ष्मण कोरंगा, प्रदीप गढ़िया, गीता पाठक, पूनम जोशी, बबीता साह, कैलाश कांडपाल, भास्करानंद उपाध्याय, प्रकाश बनकोटी, कमल किशोर वर्मा, आत्मा राम मौर्या, प्रमोद पांडे, शुभम साह, देवेंद्र कोरंगा, तारा सिंह कोश्यारी, कैलाश फर्स्वाण, दिनेश नेगी, धरम सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *