HomeUttarakhandAlmoraकृषि क्रांति लाकर अल्मोड़ा जिले को बनाएं मॉडल: राधिका झा

कृषि क्रांति लाकर अल्मोड़ा जिले को बनाएं मॉडल: राधिका झा

╰┈➤ पीएम धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा करते हुए संयुक्त सचिव ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव राधिका झा ने यहां पहुंचकर सोमवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा की। उन्होंने पूरी जानकारियां लेकर संबंधित अधिकारियों से अल्मोड़ा को कृषि के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए और लक्ष्य हासिल करने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना का कार्य किया जाए।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव राधिका झा ने सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता सहित संबंधित विभागों की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा कार्यों के क्रियान्वयन में आड़े आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों, उनकी प्रगति तथा क्रियान्वयन में सामने आ रही चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

संयुक्त सचिव राधिका झा ने कहा कि जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं, भौगोलिक परिस्थितियों एवं व्यावहारिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अल्मोड़ा को कृषि के एक मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। योजना के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जनपद एवं क्षेत्रवार माइक्रोप्लानिंग करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए और उसे धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने तथा विभागीय प्रयासों को परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया।

संयुक्त सचिव ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर एक टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यों में समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments