सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जंगल शिकार करने गए तीन लोगों में एक साथी की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
कांडा पुलिस के अनुसार भद्रकाली, कपूरी जंगल में नदी किनारे जंगल में सूअर का शिकार करने के लिए गत शनिवार की देर शाम धपोलासेरा गांव निवासी 35 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र हयात सिंह अपने दो साथी संजय नगरकोटी पुत्र नंदन सिंह नगरकोटी और भदौरा गांव निवासी पवन धपोला पुत्र सुरेंद्र सिंह धपोला के साथ गया था। रविंद्र सिंह का शव संदिग्धवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक के चेहरे और सीने पर गोली के छर्रे के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संजय और पवन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक किसी के तरफ से तहरीर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद मृतक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें Click Now
हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां ओवरटेक करते समय बाइक टैंकर से भिड़ी, बाइक सवार की मौत, एक घायल
हल्द्वानी : भारी मात्रा में स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार, एसओजी—पुलिस की कार्रवाई