HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: राजकीय वाहन चालक महासंघ की जिला इकाई के अध्यक्ष बने...

Bageshwar News: राजकीय वाहन चालक महासंघ की जिला इकाई के अध्यक्ष बने तिवारी और लोबियाल महासचिव द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। नवीन कार्यकारिणी के लिए तिवारी अध्यक्ष और लोबियाल को महासचिव चुना गया। यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ और चालकों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। नवीन कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विकास भवन परिसर में आयोजित अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री केसी मिश्रा के संरक्षण में चुनाव हुए। जिसके लिए नंदन सिंह दोसाद संरक्षक, महेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष, किशन राम लोबियाल महासचिव, रविंद्र सिंह बोरा उपाध्यक्ष, पदी राम संगठन मंत्री, केदार सिंह फर्त्याल कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद वर्मा क्षेत्रीय मंत्री बागेश्वर, दयाल राम कपकोट, नंदन सिंह बिष्ट को गरुड़ बनाया गया। चालक संघ के नवीन पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। चालकों की समस्याओं पर चर्चा हुई और उनके निदान के लिए हरसंभव संघर्ष करने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments