अल्मोड़ा। जिले के विकासखंड धौलादेवी का दूरस्थ विद्यालय राजकीय इंटर कालेज खेती के दसवीं के छात्र शुभम उप्रेती पुत्र प्रकाश चंद्र उप्रेती ने हाईस्कूल की परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में हर्षिता पांडेय पुत्री पूरन चंद्र पांडेय ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है।
इनके अलावा विद्यालय के दसवीं के छात्र गौरव भट्ट, कमल जोशी, हर्षित उप्रेती एवं बारहवीं की छात्रा अंजू पाठक ने भी अच्छे अंको से सफलता हासिल की है। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भाजयुमो के उपाध्यक्ष करन पाठक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ेइस सफलता के लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य सतनाम सिंह समेत पूरे स्टाफ को बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


