HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मानिला में डीएम-विधायक ने सुनीं फरियादें, 96 शिकायतें निपटाईं

अल्मोड़ा: मानिला में डीएम-विधायक ने सुनीं फरियादें, 96 शिकायतें निपटाईं

➥ जिले के दूरस्थ ब्लाक सल्ट अंतर्गत ‘सेवा-समर्पण-सुशासन’ शिविर, सैकड़ों लोग उमड़े

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘सेवा-समर्पण-सुशासन’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के दूरस्थ विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कालेज मानिला में बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अपने-अपने दुखड़े लेकर सैकड़ों लोग पहुंचे और 103 शिकायतों में से 96 का समाधान मौके पर ही करा दिया गया। जिससे शिकायतकर्ताओं ने राहत महसूस की। विधायक महेश जीना कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, जबकि डीएम अंशुल सिंह ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में विधायक महेश जीना ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों से कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिकाधिक मामलों का मौके पर समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाना है।

इस दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ ही प्रमाण पत्र, पंजीकरण एवं अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 469 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 96 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही आधार कार्ड के पंजीकरण एवं संशोधन के कुल 56 कार्य भी संपादित किए गए। शिविर में दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह बंगारी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments