HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : कमरे से आ रही थी दुर्गन्ध, पंखे से लटका...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कमरे से आ रही थी दुर्गन्ध, पंखे से लटका मिला युवक का शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

बिंदुखत्ता में अपनी दादी के साथ रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसकी लाश घर के भीतर पंखे से लटकी मिली है। सम्भावना जताई जा रही है कि यह शव करीब तीन—चार रोज पुराना है।

मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर, बिंदुखत्ता में दीपक आर्या 22 साल अपनी दादी के साथ रहता था। वहीं से कुछ ही दूर पर उसके के माता-पिता भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि युवक की दादी चार दिन पूर्व गांव चली गई थी। अतएव दीपक घर पर अकेला था।

युवक के माता—पिता ने जब दीपक को लगभग चार रोज से नहीं देखा तो वह रविवार को उसकी दादी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि दीपक का शव पंखे से लटका हुआ है और घर से दुर्गन्ध भी आ रही थी। इधर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments