श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें एक जुनियर पुलिस ऑफिसर घायल हो गया।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें एक जुनियर पुलिस ऑफिसर घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मौके पर अतिरिक्त फोर्स पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।