HomeNationalब्रेकिंग न्यूज़ : कश्मीर में बादल फटने से एक ही परिवार के...

ब्रेकिंग न्यूज़ : कश्मीर में बादल फटने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को बादल फटने की एक घटना में बकरवाल (घुमंतू समुदाय) परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके के कफरनार घास के मैदान में बकरवाल परिवार के चार लोग मृत पाए गए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, इस परिवार के छह सदस्यों में से चार मृत पाए गए, जबकि एक जीवित पाया गया और एक अभी भी लापता है। रिपोटरें से पता चलता है कि परिवार बड़े पैमाने पर बादल फटने की चपेट में आ गया था। परिवार राजौरी जिले के हाजी बशीर अहमद खारी से संबद्ध था। बादल फटने से परिवार बह गया था।

उत्तराखंड : कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

उप महानिरीक्षक (उत्तरी कश्मीर) सुजीत कुमार ने कहा, बचाव दल लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जिसके मलबे में दबे होने की आशंका है। बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे धान के खेत और कुछ सरकारी इमारतें डूब गईं, जिनमें रफियाबाद क्षेत्र के वाटरगाम गांव के स्कूल भी शामिल हैं।

उत्तराखंड : SSB HC विजयपाल राणा की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

उत्तराखंड : नदी किनारे मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, हुई शिनाख्त

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments