HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आकाशीय बिजली से दस बकरियों की मौत

बागेश्वर: आकाशीय बिजली से दस बकरियों की मौत

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट क्षेत्र में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि से किसान से लेकर पशुपालन तक प्रभावित हैं। तहसील के गर्जिल के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक को भारी नुकसान पहुंचा है। उसकी दस बकरियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

तहसीलदार दिनेश चंद्र लोहनी ने बताया कि ग्राम तोली के दरबान सिंह पुत्र मदन सिंह की दस बकरियां गर्जिल के जंगल में चुगान के लिए गई थीं। गुरुवार अपराह्न तीन बजे करीब आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक भराड़ी की सूचना के बाद पशु चिकित्साधिकारी द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। लोहनी ने बताया कि यह आपदा के अंतर्गत आता है। नियमानुसार पशुपालक को मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments