HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: चाय उत्पादन बने रोजगार का प्रबल जरिया-पिलख्वाल, चाय नर्सरियों का...

ALMORA NEWS: चाय उत्पादन बने रोजगार का प्रबल जरिया-पिलख्वाल, चाय नर्सरियों का निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) गोविंद पिलखवाल ने रविवार को हवालबाग विकासखण्ड अंतर्गत स्थित चाय नर्सरियों व बागानों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही चाय उत्पादन के प्रयासों को आगे बढ़ाने के संबंध में पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों से वार्ता की। श्री पिलखवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य उत्तराखंड में चाय की खेती को बढ़ावा देकर राज्य में चाय को रोजगार का प्रबल जरिया बनाना है। ताकि इसके जरिये किसान आत्मनिर्भर बन सकें। उल्लेखनीय है कि श्री पिलखवाल ने चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से लगातार दौरे किए जा रहे हैं और जगह-जगह चाय उत्पादन को बढ़ाने की पहल की जा रही है। उनके द्वारा राज्य अंतर्गत किसानों को चाय उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments