अल्मोड़ा : लंबे संघर्षों के बाद अस्तित्व में आयी टैक्सी पार्किंग व कार्यालय

⏩ 27.33 लाख की धनराशि से निर्मित टैक्सी पार्किंग का उद्घाटन ⏩ उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट ने पार्किंग निर्माण के संघर्षों पर डाला प्रकाश सीएनई…

⏩ 27.33 लाख की धनराशि से निर्मित टैक्सी पार्किंग का उद्घाटन

⏩ उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट ने पार्किंग निर्माण के संघर्षों पर डाला प्रकाश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां नगर के लिंक मार्ग में 27 लाख 33 हजार की धनराशि से निर्मित टैक्सी स्टैंड का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कुमाऊं भर से आये यूनियन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया। रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान मौजूद रहे, जबकि अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

यूनियन की मुहिम ऐसे लाई रंग –

कार्यक्रम में यूनियन के उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट ने पार्किंग के लिए लंबे संघर्ष पर प्रकाश डाला और साल 2018 से मौजूदा समय तक हुए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व यहां टैक्सी पार्किंग नहीं होने से आये दिन जाम के हालात बने रहते थे। जिसमें वाहन संचालकों के अलावा राहगीरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा कार्यालय के अभाव में भी यात्रियों को दिक्कत पेश आती थी। इस समस्या को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों ने तत्कालीन डीएम नितिन भदोरिया से मुलाकात की थी। इसके बाद डीएम की ओर से विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये। गणेश बिष्ट ने कहा कि तत्कालीन डीएम ने लोनि​वि, प्रशासन, पालिका के अधिकारियों के साथ मिलकर सितंबर 2018 को लिंक रोडपर खाली पड़ी भूमि पर जगह का चिन्हीकरण किया। उसके बाद शासन द्वारा जिला योजना अंतर्गत लोनिवि के माध्यम से निर्माण कार्य की शुरूआत की गई। इस दौरान निर्माण कार्य हेतु तीन किश्तों में 27 लाख 33 हजार की धनराशि अवमुक्त हुई।

यहां पेश आई थी दिक्कतें, पालिकाध्यक्ष का मिला बड़ा सहयोग –

गणेश सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्यालय बनने वाले स्थान पर एक विशालकाय वृक्ष को हटाने में पहली दिक्कत आई। इसके बाद लोनिवि के नाम की इस भूमि को नगर पालिका में हस्तान्तरित करने में काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा टैक्सी यूनियन कार्यालय क लिए डेढ़ लाख रूपये तथा शौचालय के लिए 03 लाख 31 हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई थी। उन्होंने इस निर्माण कार्य में सहयोग देने पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सभासद मनोज जोशी, पूर्व डीएम नितिन भदौरिया सहित जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा ने विधायक मनोज तिवारी से सीसी टीवी तथा बैठने के लिए बैंच की मांग की। विधायन ने उक्त मांगों को शीघ्र पूरा करने की घोषणा की। अध्यक्ष तिलारा ने पालिकाध्यक्ष से भी यहां टिन शैड लगवाने की मांग की, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने शीघ्र धनराशि अवमुक्त कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, संचालन सुभाष मल्होत्रा ने किया।

यह लोग रहे मौजूद –

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के अलावा सभासद मनोज जोशी, सचिन आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, कुमाऊं महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर, अल्मोड़ा यूनियन अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, महासचिव नीरज पवार, सचिव अर्जन मुस्युनी, उप सचिव आनंद सिंह भोज, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी, संरक्षक सुभाष मल्होत्रा, संरक्षक भीमा पवार, हल्द्वानी अध्यक्ष नवल किशोर, सचिव मनोज जोशी, थल अध्यक्ष बब्लू सामंत, उपाध्यक्ष विक्रम, रानीखेत सचिव राजेंद्र सिंह रौतेला, सोमेश्वर से दिवान सिंह राणा, द्वाराहाट अध्यक्ष दीपक चौधरी सहित तमाम यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *