HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पूर्ण हुआ सेवाकाल, आया विदाई का पल, यह कार्मिक हुए...

अल्मोड़ा : पूर्ण हुआ सेवाकाल, आया विदाई का पल, यह कार्मिक हुए सेवानिवृत्त

ADVERTISEMENTS

एसएसपी ने रिटायरमेंट पर कार्मिकों को दी विदाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कहते हैं कि सेवाकाल में दो दिन सबसे महत्वपूर्ण व अविस्मरणीय रहते हैं। पहला खुशी का पल वह होता है जब विभाग में कोई कार्मिक अपने सेवाकाल की शुरूआत करता है। इसके बाद कठिन व भावुक समय तब आता है, जब कार्मिक का सेवाकाल समाप्त होता है और वह अपने विभाग से रिटायरमेंट लेता है। इस दिवस पर अधिकारियों, सहकर्मियों व अधीनस्तों द्वारा दी गई शुभकामनाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

पुलिस विभाग अल्मोड़ा में आज तीन कार्मिकों की सेवानिवृत्ति का पल भी आया, जब एसएसपी सहित तमाम अधिकारियों व कार्मिकों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। एसएसपी अल्मोड़ा ने अपने कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। अन्यों ने विभागीय कार्यकाल के दौरान बिताये हुए पलों को या​द किया।

यह कार्मिक हुए सेवानिवृत्त –

उप निरीक्षक हर्ष सिंह नेगी – पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, बागेश्वर व जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 40 वर्ष, 07 माह, 29 दिवस की दीर्घकालीन सेवा पुलिस विभाग को प्रदान की गयी।

सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह नेगी – पुलिस विभाग में जनपद मुरादाबाद, उप्र, जनपद नैनीताल व जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 40 वर्ष, 08 माह, 28 दिवस की दीर्घकालीन सेवा पुलिस विभाग को प्रदान की गयी।

मुन्ने लाल, स्वच्छक – पुलिस विभाग में जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 33 वर्ष, 03 माह, 18 दिवस की दीर्घकालीन सेवा पुलिस विभाग को प्रदान की गयी।

एसएसपी अल्मोड़ा ने उक्त कर्मचारियों द्वारा पुलिस विभाग में कर्त्तव्यनिष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवा एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस स्मृति चिह्न एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन जीतेन्द्र पाठक, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रधान लिपिक हीरा सिंह, उनि अयूब अली, उनि मोहित कुमार, उनि दामोदर कापड़ी सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments