HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायतों को गंभीरता से लें— मर्तोलिया

अल्मोड़ा: सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायतों को गंभीरता से लें— मर्तोलिया

✍️ अपर जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए आज अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने लेवल—1 तथा लेवल—2 के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को यथासमय निस्तारित करने के निर्देश दिए।

आज कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम सीएस मर्तोलिया ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त होने वाली शिकायतों के संबंध में शिकायतकर्ता से पोर्टल के माध्यम से वार्ता जरूर की जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों पर हुई कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाए। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि दर्ज शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता करने के साथ ही विभागीय कार्यवाही को पोर्टल पर अपडेट किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि लम्बे समय से लम्बित शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाय तथा सभी अधिकारी प्रत्येक दिन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन स्वयं करें, ताकि लम्बित व दर्ज शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेेते हुए निस्तारण किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments