HomeUttarakhandAlmoraवर्ष 2024 में भाजपा का आंकड़ा 400 के पार पहुंचाएं: शर्मा

वर्ष 2024 में भाजपा का आंकड़ा 400 के पार पहुंचाएं: शर्मा

— पार्टी के ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा की बैठक में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कभी दो सांसदों वाली भाजपा आज 303 सांसदों वाली पार्टी है और वर्ष 2024 में इस आंकड़े को 400 के पार पहुंचाना है। श्री शर्मा भाजपा के ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा के मंडल कार्यसमिति की चितई में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अति​थि बोल रहे थे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में पहुंचने पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा व अन्य अतिथियों का फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने चितई गोलू देवता की पुस्तिका भी भेंट की। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि एक समय में पूरे देश में पार्टी के सिर्फ दो सांसद रहे और भाजपा की मजबूती से वह 303 सांसद वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब इस 303 के आंकड़े को वर्ष 2024 के चुनाव में 400 के पार पहुंचाना है। इसी लक्ष्य के लिए पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा पंच परमेश्वर की परिपाटी पर चलती है और यहां सामूहिक निर्णय लेने की परंपरा है, जो अन्य दलों में नहीं दिखाई देता।

श्री शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय संगठन से लेकर बूथ तक पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की नजर है। संगठन के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घरों में फूलों में भाजपा का झंडा फहरायेंगे। बैठक का संचालन मंडल के महामंत्री कमल सिंह अधिकारी व मनोहर सिंह मेहरा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मंडल प्रभारी इंदर सीला, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, उपेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन मेहरा, गोविंद सिंह, रामा जोशी, भानु अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र खोलिया, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र लाटवाल, अर्जुन लटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, चंद्रा पिलख्वाल, आशा बोरा, कंगना रावत, गीता बिनवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष हंसी मेहरा, अनीता रावत, मनोज बोरा, राजेन्द्र बोरा, प्रेम सिंह सिराड़ी, बलवन्त बोरा, योगेश टम्टा, राजेंद्र मलवाल आदि शामिल रहे।

Click To Read – सर्वे : 2024 में फिर बहुमत से कायम होगी मोदी सरकार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments