HomeNationalचेतन शर्मा ने BCCI मुख्य चयनकर्ता के पद से दिया इस्तीफा

चेतन शर्मा ने BCCI मुख्य चयनकर्ता के पद से दिया इस्तीफा

मुंबई| चेतन शर्मा ने एक समाचार चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद भारतीय पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने इस स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली की कप्तानी का विरोध करने और इंजेक्शन से खिलाड़ियों को फिट करने जैसे कई दावे किये थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शर्मा से इस मामले में सफाई मांगी थी, हालांकि उन्होंने सफाई देने के बजाय बोर्ड के सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, शाह ने शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बीसीसीआई इस मामले में आज आधिकारिक पुष्टि कर सकता है। शर्मा के प्रतिस्थापन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि ईस्ट जोन के चयनकर्तान शिव सुंदर दास मुख्य चयनकर्ता बनने की दौड़ में आगे बताये जा रहे हैं।

गजब : चर्चा में रही यह शादी, पुलिस के पहरे में विदा हुई दुल्हन…..

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments