HomeBreaking Newsसर्वे : बहुमत से कायम होगी मोदी सरकार, विपक्ष का नेतृत्व करेंगे...

सर्वे : बहुमत से कायम होगी मोदी सरकार, विपक्ष का नेतृत्व करेंगे केजरीवाल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

New Delhi/ कहते हैं कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती। जनता का मूड कब बदल जाये, यह कहा नहीं जा सकता। हिंदुस्तान की राजनीति में भी आज उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है। सत्ता पक्ष के खिलाफ आक्रोश के स्वर उभर रहे हैं और 2024 में कांग्रेस विजयश्री का सपना देखने लगी है। ऐसे में यह जानना लाजमी है कि देश में अगली सरकार किसकी होने जा रही है। इस दिशा में MOTN सर्वे आया है, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सबसे अहम यही है कि अगले चुनाव में भी मोदी सरकार कायम होगी और विपक्ष में कांग्रेस ने ‘आप’ के बैठने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि राजनैतिक विश्लेषकों द्वारा समय-समय पर कराये जाने वाले सर्वे सिर्फ एक फेक्टर होते हैं। जिन्हें हम क्षत-प्रतिशत सही नहीं कह सकते, लेकिन एक विश्वासपात्र मीडिया चेनल का सर्वे काफी हद तक सत्य के करीब रहता है। इस तथ्य को अस्वीकारा भी नहीं जा सकता।

इस दिशा में MOTN ने एक सर्वे किया है। जिसका थीम है कि यदि हाल में चुनाव हुए तो किसकी सरकार बनेगी। यह सर्वे देश का सियासी मिजाज जानने को है। प्रतिष्ठित न्यूज चेनल आज तक ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ (देश का मिजाज) सर्वे किया हैद। जिसमें मोदी सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई है।

इंडिया टुडे ने जो देश के मिजाज का सर्वे किया है, उसमें एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर विस्तार से जनता से चर्चा हुई है। बता दें कि जनवरी 2023 में किये गए इस सर्वे में कुल 01 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया है।

इस सर्वे में NDA सरकार के कामकाज को 67 प्रतिशत लोगों ने बहुत अच्छा और 11 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया है। वहीं, 18 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया है। मोदी सरकार की सबसे ज्यादा तारीफ कोरोना से निपटने को लेकर हुई है। 20 प्रतिशत लोगों ने कोरोना से निपटने में मोदी सरकार को कामयाब कहा है। वहीं, कश्मीर से धारा 370 को हटाने, राम मंदिर निर्माण व अन्य मुद्दों पर भी पब्लिक मोदी सरकार की दीवानी है।

इन मसलों पर नाकाम रही मोदी सरकार

मोदी सरकार की नाकामी को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें 25 प्रतिशत लोगों ने महंगाई 17% बेरोजगारी, 8 प्रतिशत कोविड-19 से निपटने, 6% आर्थिक विकास पर लोगों ने मोदी सरकार की खिंचाई की है। वहीं आम जनता ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी राए दी है। 29 प्रतिशत लोगों का यही कहना है कि यह कांग्रेस का जनता से जुड़ने के लिए अच्छा फैसला है।

कांग्रेस पार्टी का नेता कौन बने

कांग्रेस पार्टी को लेकर जनता की राय भी जानने का प्रयास हुआ। जिसमें यही तथ्य सामने आया कि 26 प्रतिशत लोग राहुल गांधी, 16 प्रतिशत सचिन पायलट, 12 प्रतिशत मनमोहन सिंह, 08 प्रतिशत प्रियंका गांधी तथा 3 प्रतिशत मल्लिकार्जुन खड़गे को नेता चाहते हैं।

विपक्ष केजरीवार को सौंपा जाये

हैरानी की बात यह रही कि सर्वे में कांग्रेस से आगे आप पार्टी दिखी। भाजपा से नाराज लोग अब कांग्रेस नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी को सत्ता में देखना चाहते हैं। 24 प्रतिशत नागरिकों ने आप के अरविंद केजरीवाल, 20 प्रतिशत ने ममता बनर्जी, 13 प्रतिशत ने राहुल गांधी और 5 प्रतिशत ने नवीन पटनायक का नाम विपक्ष के नेता के रूप में लिया। यानी साफ है कि कांग्रेस विपक्ष में दूर-दूर तक नहीं खड़ी है।

देखिये भूत का वायरल वीडियो, इसने मचा रखी है सनसनी

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments