HomeCovid-19हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज...

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक संदिग्ध ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। यह व्यक्ति सितारगंज का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मरीज कोरोना से संक्रमित था तथा उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस दौरान उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण भी देखे गये। आज बुधवार को इस मरीज की मौत हो गई है। मरीज की रिपोर्ट हायर सेंटर भेजी गई है। रिपोर्ट आने पर ही खुलासा हो पायेगा।

उधर, उधम सिंह नगर में किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 46 वर्षीय मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ  डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

रुद्रपुर में अब तक दो लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिल चुके हैं। एक युवक को जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। बुधवार को भर्ती एक और मरीज में इसके लक्षण मिलने पर एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना निजी अस्पताल पहुंचे। मरीज को जांच के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

नानकमत्ता के इस मरीज को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में 11 मई को भर्ती किया गया था।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आज नैनीताल जिले में कोरोना से 16 मौतें, सुशीला तिवारी में 15, 610 मरीज हुए ठीक

उत्तराखंड : आज 7 हजार 333 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, नए मिले संक्रमित 4492, 110 की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments