हल्द्वानी। आज नैनीताल जिले में कोरोना के 621 नए मामले सामने आए है और 610 मरीज ठीक हुए है जो अपने घरों के लिए रवाना हुए है। जबकि आज जिले में 16 मौतें हुई है जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल में 15 और विवेकानंद हॉस्पिटल में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
ADVERTISEMENTS
स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक नैनीताल जिले में कोरोना के 34623 केस मिले है जिसमें से 28030 मरीज ठीक हुए है और अब तक 770 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 127 केस माइग्रेट हुए है। इस प्रकार फ़िलहाल जिले में 5696 एक्टिव केस है जिनका इलाज चल रहा है।