HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित - यादव

किच्छा : महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित – यादव

किच्छा। भारतीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल यादव ने कहा कि रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को जिस तरह महाराष्ट्र पुलिस ने 2018 के आत्महत्या के पुराने मामले में बिना की सम्मन के उनको घर से गिरफ्तार किया है और अर्नब एवं उनके परिवार के साथ जिस तरह के बदसलूकी की है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित लग रही है, सरकार चाहे किसी की हो लेकिन इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल यादव ने कहा कि देश में मीडिया चौथा स्तंभ है जिसको स्वतंत्रत रूप से खबर चलाने का अधिकार है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिछले कुछ दिनों से संपादक अर्नब गोस्वामी एवं उनकी टीम को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, उससे यह साफ होता है कि महाराष्ट्र सरकार रिपब्लिक टीवी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय युवा यादव महासभा की उत्तराखंड इकाई महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई का विरोध करती है और महामहिम राष्ट्रपति महोदय से अपील करती है कि मामले पर स्वयं संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें, ताकि देश के चौथे स्तंभ मीडिया की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

किच्छा न्यूज़ : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी का गठन, प्रमोद ठुकराल बने अध्यक्ष, मनमोहन सक्सेना महामंत्री

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments