HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः राजकीय संग्रहालय को मल्ला महल में शिफ्ट करने को मांगे सुझाव

अल्मोड़ाः राजकीय संग्रहालय को मल्ला महल में शिफ्ट करने को मांगे सुझाव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय को मल्ला महल परिसर में स्थानांतरित करने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने आज संबंधित अधिकारियों व विषय विशेषज्ञों के चर्चा कर सुझाव लिये। साथ ही मल्ला महल के संरक्षण संबंधी अगले चरणों के कार्यों पर मंथन किया।

ADVERTISEMENTSAd

नवीन कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित जिलाधिकारी वंदना ने मल्ला महल के संरक्षण के कार्यों की समीक्षा की और राजकीय संग्रहालय को मल्ला महल परिसर में स्थानांतरित करने के लिए विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। इस दौरान मल्ला महल के संरक्षण के द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यों पर भी मंथन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यों की डीपीआर बनाते समय ध्यान रखा जाए कि मल्ला महल का वास्तविक स्वरूप न बिगड़ने पाए। उन्होंने विषय विशेषज्ञों से सुझाव प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने गैर जरूरी निर्माण तथा धन के दुरुपयोग से बचने की बात भी कही।

बैठक में मल्ला महल में बनने वाली गैलरी के बारे में भी चर्चा की गई तथा गैलरी निर्माण में जनपद के जनमानस से भी सुझाव लेने पर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान, पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, आर्ट कंजरवेटर अनुपम साह, पब्लिक स्पेस डिजाइनर नवीन पांगती, इतिहासकार वीडीएस नेगी समेत अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments