HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 03 दिन विविध वैज्ञानिक सोच लेकर लौटे विद्यार्थी

अल्मोड़ा: 03 दिन विविध वैज्ञानिक सोच लेकर लौटे विद्यार्थी

👉 राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में प्रशिक्षण कार्यशाला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत सरकार के नीति आयोग के अटल इन्नोवेशन मिशन के दिशा निर्देशों के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 03 दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई है। जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने विविध उपकरणों व मशीनों की क्रियाविधि समेत उनका संचालन सीखा और कई मॉडल तैयार किए।

कार्यशला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल इंचार्ज डा. कपिल नयाल ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग व ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के कुल 37 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंगस व 3D प्रिंटिंग संबंधी जानकारियां प्रदान की गई एवं हैंड्स ऑन के जरिये विद्यार्थियों ने मशीनों का संचालन सीखा व कई मॉडल तैयार किये। प्रशिक्षण में दिल्ली से आये विशेषज्ञ इंजीनियर राहुल शर्मा ने बच्चों को विभिन्न सेंसर, 3D प्रिंटर, डेस्कटॉप कटिंग सिस्टम एवं आर्डयूनो आधारित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। प्रथम दिन विद्यार्थियों ने रेलवे ऑटोमेटिक क्रॉसिंग प्रोजेक्ट, 8 बाय 8 डिस्प्ले सिस्टम, मूविंग मैसेज डिस्प्ले आदि प्रोजेक्ट तैयार किए गए। दूसरे दिन स्मोक डिटेकटर, ऑटोमेटिक टाइमर, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट सहित कई प्रोजेक्टस तैयार किये जबकि अंतिम रोज ऑटोमेटिक डोर लॉक सिस्टम, ब्लाइंड स्टिक व ड्रोन तैयार किये।

प्रशिक्षण के समापन मौके पर सर्वाधिक योगदान करने वाले 04 बच्चों हिमांशु भट्ट, सुहानी बिष्ट, विनोद जोशी व सन्नी राजोरिया को टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक इंजीनियर राहुल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को उभारना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब मैं हो रहे कार्यों की सराहना की। प्रशिक्षण में संजय पांडे, टीडी भट्ट, भगवत सिंह बगड्वाल ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने सफल बताते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इन प्रोजेक्ट्स की सहायता से जीवन में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। इस मौके पर डॉ. निर्मल कुमार पंत, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments