HomeCrimeउत्तराखंड में 75 वर्षीय महिला की हत्या, फर्श पर पड़ा मिला खून...

उत्तराखंड में 75 वर्षीय महिला की हत्या, फर्श पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

देहरादून न्यूज | उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बुधवार देर रात हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां प्रेमनगर में दशहरा ग्राउंड के पास रहने वाली महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला अकेली रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। महिला की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTSAd

इधर एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि महिला का नाम 78 वर्षीय मंजीत कौर है। मंजीत एफआरआई से सेवानिवृत थीं। उनका 50 साल पहले तलाक हो गया था। उनकी दो बेटी हैं। एक दिल्ली और दूसरी फरीदाबाद में रहती है। फरीदाबाद में रहने वाली बेटी अक्सर फोन कर मां का हाल चाल लेती रहती थी। आज शाम जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने पड़ोसी को फोन किया।

पड़ोसी घर आया तो लाइट बंद थी। उन्होंने पास में ही रहने वाले मंजीत के भाई को सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो मंजीत कौर औंधे मुंह पड़ी हुई थीं। वहां पर खून जमा पड़ा था। एंबुलेंस बुलाई तो देखा कि उनका गला रेता हुआ था। उन्होंने कहा कि घर का सारा सामान व्यवस्थित है ऐसे में लूट की आशंका भी नहीं जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तराखंड: हादसे में वन क्षेत्राधिकारी की मौत; 2 घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments