HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिले की हर सीमा पर स्टैटिक सर्विलांस टीम मुस्तैद

Almora News: जिले की हर सीमा पर स्टैटिक सर्विलांस टीम मुस्तैद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी विधानसभा चुनाव को पारदर्शी बनाने, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के उद्देश्य से जनपद की हर सीमा पर स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात कर दी हैं। जो दिन—रात सतत निगरानी व चेकिंग करेंगी, ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर कार्रवाई हो सके।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

यह कदम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर उठे हैं। कुल 19 स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। जो जनपद की सीमा खीड़ा, पांडुवाखाल, द्वाराहाट तिराहा, मोहान, देघाट, मर्चुला, भतरोंजखान, जैनल पुल, खैरना, कौसानी बॉर्डर, कनगाड़छीना, काकड़ीघाट, लोधिया बैरियर, पांडेखोला तिराहा, क्वारब, मोरनौला, शहरफाटक, पनार व सेराघाट में तैनात हैं। उन्हें दिन—रात सतत निगरानी करने और आने—जाने वाले प्रत्येक वाहन के चैक करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments