HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पहुंची एबीवीपी की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सुश्री काजल थापा का...

अल्मोड़ा पहुंची एबीवीपी की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सुश्री काजल थापा का जोरदार स्वागत, नव दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं का भी हुआ अभिनंदन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सुश्री काजल थापा का आज बुधवार को अल्मोड़ा आगमन पर विद्या​र्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान प्रांत अधिवेशन 2020 में निर्वाचित ​एबीवीपी अल्मोड़ा के नव दायित्व प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया गया।
यहां सर्किट ​हाऊस में सुश्री काजल थापा का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में छात्र—छात्राओं को संगठन से जोड़ने के सभी कार्यकर्ता व दायित्वधारी अपना विशेष योगदान दें। इस मौके पर नव दायित्व प्राप्त करने वाले प्रदेश सहमंत्री राजन चंद्र जोशी, प्रांत प्रमुख एसएफडी निर्मल तड़ागी, प्रांत सह शोध प्रमुख दीपक उप्रेती, प्रांत सह मीउिया प्रभारी ललित कनवाल, जिला संयोजक कृष्णा नेगी, विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, जिला सह संयोजक धीरेंद्र बेलवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नवीन नैनवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुनय पाण्डेय, दीपक भैसोउत्रा व वरूण कपकोटी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, नगर विस्तारक मनबीर नेगी, नगर मंत्री पंकज बोरा, परिसर अध्यक्ष देवेश बिनवाल, परिसर मंत्री अभिनव परिहार, परिसर उपाध्यक्ष सचिन बोरा, परिसर मीडिरूा प्रुख राहुल कनवाल, नगर आंदोलन प्रमुख नीरज साह, मनीष कनवाल, रोहन भोजक, मनोज गैड़ा, सचिन बनकोटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments