HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः हस्ताक्षर अभियान चलाया, नशे से दूर रहने की ली शपथ

बागेश्वरः हस्ताक्षर अभियान चलाया, नशे से दूर रहने की ली शपथ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने अभियान में भागीदारी की। उन्होंने नशा नहीं करने की शपथ ली।

पीजी कालेज परिसर पर अभियान का शुभारंभ प्राचार्य डा. एसएस धपोला ने किया। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है। जिसे अभियान चलाकर खत्म करना है। नशा करने वाले बीमार रहते हैं। वह मानसिक रूप से भी अस्वथ्य हो जाते हैं। किसी भी काम में उनका मन नहीं लगता है। वह लक्ष्य साध कर भी उसे भेद नहीं सकते हैं। नोडल अधिकारी डा. नेहा ने कहा कि सिगरेट, तंबाकू, शराब आदि के सेवन से शरीर को नुकसान होता है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

नशा करना सेहत के लिए हानिकारक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहें। इस दौरान डा. भगवती नेगी, डा. नरेश ग्वाल, डा. जयती दीक्षित, डा. संजीव कुमार, डा. ओम प्रकाश, डा. जगवती, डा. गीता बर्थवाल, डा. उमेश जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments