HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः राज्य आंदोलनकारी हीरा सिंह नेगी का निधन

बागेश्वरः राज्य आंदोलनकारी हीरा सिंह नेगी का निधन

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वरः उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलकारी व प्रमुख व्यवसाई फल्याटी गांव निवासी हीरा सिंह नेगी का बुधवार की रात 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने गांव के लंबे समय तक ग्राम प्रधान भी रहे।

ADVERTISEMENTSAd

राज्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर छाई है। गुरुवार को उनकी सरयू-गोमती संगम पर अंत्येष्टति की गई। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नेगी के निधन पर गहरा शोक की लहर है। राज्य आंदोलकारी संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन चंद्र पाठक, कुंदन ऐठानी, चंद्रशेखर जोशी, गणेश उपाध्याय, गंगा सिंह पांगती, मेहरवान गड़िया, सतीश जोशी, गोपाल भंडारी, हीरा सिंह राणा, बंशीधर कांडपाल के अलावा

कैविनेट मंत्री चंदन दास, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, कौसानी होटल व्यवसायी रवि बिष्ट, लक्ष्मी दत्त पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री घनस्याम जोशी पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, गोविंद सिंह नेगी आदि ने गहरा दुख जताया है।
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments