अल्मोड़ा : गजब, घर पर ही शुरू कर दी शराब की अवैध बिक्री, गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां एक व्यक्ति ने अपने घर से ही शराब का अवैध धंधा शुरू कर दिया। दन्या पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान…

शराब की अवैध बिक्री, गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां एक व्यक्ति ने अपने घर से ही शराब का अवैध धंधा शुरू कर दिया। दन्या पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान घर पर शराब बेचने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 02 पेटी अवैध शराब के साथ बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के आदेश पर अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से होटल-ढ़ाबों आदि में अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों पर कार्रवाई को निर्देशित किया है।

जागेश्वर से हुई गिरफ्तारी

आदेश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा गत दिवस औचक चेकिंग की गई। इस दौरान कस्बा जागेश्वर में आरोपी महेन्द्र प्रसाद को अपने घर पर अवैध शराब रखकर बेचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 02 पेटी में 96 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। जिस पर उसके खिलाफ दन्या थाने में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र प्रसाद, उम्र 29 वर्ष पुत्र राजन राम जागेश्वर का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष एसआई विजय सिंह नेगी व हेड कांस्टेबल मनोज कोहली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *