HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: सोशल मीडिया पर पुलिस का सहयोग करने वाले अभिनव को...

हल्द्वानी न्यूज: सोशल मीडिया पर पुलिस का सहयोग करने वाले अभिनव को किया एसएसपी ने सम्मानित

हल्द्वानी। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली झूठी अफवाहों का खण्डन करने, भ्रामक खबरों को फैलने से रोकने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों को साइबर अपराधों, कोरोना इत्यादि के सम्बंध में जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय स्तर पर Digital Volunteers WhatsApp Group बनाया गया है। जिसमें उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से ऐसे व्यक्तियों को जोड़ा गया है जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैं। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा की जाती है। प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले Digital Volunteer of the month को सम्मानित भी किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd

जनपद नैनीताल पुलिस के Digital Volunteer हल्द्वानी निवासी अभिनव वार्ष्णेय को पुलिस मुख्यालय स्तर से माह दिसम्बर के Digital Volunteer of the month चुना गया। इन्होंने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाटसअप, ट्विटर आदि पर नियमित रुप से एक्टिव रहते हुए लोगों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इनके द्वारा कोरोना काल में फैल रही अफवाहों को खण्डन करने में पुलिस का सहयोग किया गया। साथ ही मध्य कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जागरुकता फैलाने में, कोरोना वायरस के सम्बन्ध नें फैल रही झूठी खबरों का खण्डन करने में भी अहम भूमिका निभाई गयी।

आज हल्द्वानी में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी के द्वारा अभिनव वार्ष्णेय को कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा भी की। उन्होंने आशा जताई कि इसी प्रकार साइबर अपराधों के सम्बंध में जागरूकता फैलाने, अफवाहों का खण्डन करने एवं आमजन तक पुलिस द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को पहुंचाने में जनपद पुलिस का सहयोग करते रहेंगे।

दर्दनाक हादसा: पिरूल घास में पांव फिसला और खाई में जा गिरी महिला, मौत

उत्तराखंड : प्रदेश में दो दिन के भीतर लगेंगीे 9वीं व 11वीं की कक्षाएं, 6 से 12वीं तक की कक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह से

Almora Breaking : पांव फिसलने से नदी में जा गिरा युवक, रात भर ठंड में पड़े रहने से मौत

डीएनए सैंपल देने के लिए देहरादून की सीजेएम कोर्ट नहीं पहुंचे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments