दर्दनाक हादसा: पिरूल घास में पांव फिसला और खाई में जा गिरी महिला, मौत

0

CNE REPORTER, ALMORA


ADVERTISEMENTS

पिरूल में पांव फिसलने से एक महिला की खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के यहां ग्राम डाल निवासी मनोहर सिं चैहान की पत्नी शांति देवी उम्र 45 साल आज आस-पड़ोस की महिलाओं सहित जंगल में पशु चारा लेने गई थी। अचानक पिरूल घास में उसका पांव फिसला और वह पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है, जबकि उसका पति दैनिक मजदूरी किया करता है। मृतका के घर की माली स्थिति भी अच्छी नही है।

ADVERTISEMENTS