HomeAccidentAlmora Breaking : पांव फिसलने से नदी में जा गिरा युवक, रात...

Almora Breaking : पांव फिसलने से नदी में जा गिरा युवक, रात भर ठंड में पड़े रहने से मौत, मृतक की हुई शिनाख्त

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

यहां पांव रपटने से कोसी नदी में गिरे व्यक्ति की रात भर ठंड में पड़े रहने से मौके पर ही मौत हो गई। सुबह उसका शव नदी से बरामद हुआ। शव का यहां पोस्टमार्टम चल रहा है। जानकारी के अनुसार धामस निवासी चेतन सिंह उम्र 37 साल पुत्र वीर सिंह गत रात्रि से वापस घर नही लौटा। जिसके बाद उसकी खोज-बीच शुरू हो गई। आज सुबह कोसी-सोमेश्वर मार्ग पर कोसी बाजार से लगभग 500-600 मीटर पूर्व नदी में श्मशान घाट के पास उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर सोमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि शव का पंजनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि युवक रास्ते से कही जा रहा था कि अचानक उसका पांव फिसला और वह नदी में जा गिरा। रात भर ठंड में वह वही रहा होगा और ठंड व चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

Accident : मंदिर दर्शन को आ रहे बरेली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी

देखिए, जब सड़क जाम कर खतरनाक गुलदार ने की लोगों से दोस्ती

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments