HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : एसएसपी अल्मोड़ा ने जारी की तबादला सूची ! दो...

बिग ब्रेकिंग : एसएसपी अल्मोड़ा ने जारी की तबादला सूची ! दो दर्जन से अधिक इधर से उधर, पढ़िये कौन कहां गया, कौन बना नया थानाध्यक्ष—चौकी प्रभारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने दर्जन भर से अधिक निरीक्षक व उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। जिनमें महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी को प्रभारी यातायात सेल बना दिया गया है। उनके स्थान पर लमगड़ा से एसआई बरखा कन्याल को महिला थानाध्यक्ष, अल्मोड़ा बनाया गया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने जारी स्थानान्तरण आदेश में संबंधित निरीक्षक व उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है। जारी आदेश में —

प्रभारी निरीक्षक, थाना द्वाराहाट अजय लाल साह को प्रभारी साइबर सैल व सोशल मीडिया बनाया गया है। वह एटीडीएफ, एसआईटी, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ाक का कार्यभार भी देखेंगे।

वहीं प्रभारी साइबर सेल योगेश उपाध्याय को एसएसपी कार्यालय में वाचक का पदभार सौंपा गया है।

निरीक्षक संजय पाठक को प्रभारी, चुनावी सेल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा बनाया गया है।

उप निरीक्षकों में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर रानीखेत कोतवाली भेजा गया है।

वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक रानीखेत जसविंदर सिंह थानाध्यक्ष लमगड़ा बनाये गये हैं।

थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार को थानाध्यक्ष दन्या बनाया गया है।

उप निरीक्षक अजेंद्र प्रसाद कोतवाली अल्मोड़ा से थानाध्यक्ष के पद पर सोमेश्वर भेजे गये हैं।

थाना लमगड़ा से बरखा कन्याल अल्मोड़ा में महिला थानाध्यक्ष नियु​क्त की गई है।

चौकी प्रभारी ताकुला, सोमेश्वर सुरेंद्र रिंगवाल अल्मोड़ा कोतवाली स्थानान्तरित किये गये हैं।

थाना सोमेश्वर से उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी चौकी प्रभारी लालकुर्ती, रानीखेत बनाये गये हैं।

वहीं लालकुर्ती के वर्तमान चौकी प्रभारी संजीव कुमार ताड़ीखेत में चौकी प्रभारी बनाये गये हैं।

पुलिस लाइन, अल्मोड़ा से उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह रन्साल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट अल्मोड़ा नियुक्त हुए हैं।

महिला उप निरीक्षक श्वेता नेगी महिला थानाध्यक्ष से प्रभारी यातायात सेल, पुलिस कार्यालय बनी हैं। वह बरखा कन्याल के अवकाश से लौटने पर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी।

थानाध्यक्ष दन्या गोविंद ​सिंह मेहता अब थानाध्यक्ष सल्ट होंगे।

दन्या से उप निरीक्षक हरीश मेहर को थाना भतरौजखान भेजा गया है।

कोतवाली अल्मोड़ा से उनि श्याम सिंह बोरा चौकी प्रभारी चौबटिया, रानीखेत होंगे।

चौकी प्रभारी मोरनौला, लमगड़ा उनि सौरभ भारती अब चौकी प्रभारी चौखुटिया, रानीखेत होंगे।

चौकी प्रभारी मासी, चौखुटिया सुनील धानक अब चौकी प्रभारी लमगड़ा नियु​क्त हुए हैं।

थाना सल्ट से महिला उनि तनन्नुम सईद थाना लमगड़ा भेजी गई हैं।

अल्मोड़ा कोतवाली से सुनील कुमार थाना सल्ट भेजे गये हैं।

थाना द्वाराहाट से मोनी टम्टा अल्मोड़ा कोतवाली स्थानान्तरित हुई हैं।

चौकी प्रभारी चौबटिया, रानीखेत उनि ब्रज मोहन भट्ट अल्मोड़ा कोतवाली भेजे गये हैं।

चौकी प्रभारी ताड़ीखेत उनि हरि राम चौकी प्रभारी ताकुला, सोमेश्वर बनाये गये हैं।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष द्वाराहाट बने हैं।

चौकी प्रभारी बगवालीपोखर, थाना द्वाराहाट उनि धर्मेंद्र कुमार कोतवाली अल्मोड़ा भेजे गये हैं।

थाना भतरौंजखान से उनि ललित सिंह दिगारी, दन्या थाने स्थानान्तरित किये गये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments