HomeNationalश्रीनगर ब्रेकिंग : मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर ब्रेकिंग : मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से आज तड़के श्रीनगर के आलमदार कॉलोनी दानमार में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान सभी निकास बिंदुओं को बंद करने के बाद एक विशेष क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कारवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दौरान दो आतंकवादी मारे गये हैं। अंतिम रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था। कानून-व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Big Breaking – भयानक हादसा : कुएं में गिरे बालक को बचाने के प्रयास में 04 पुलिस कर्मियों, एक ट्रेक्टर सहित 35 लोग कुएं में गिरे, चार की मौत, बचाव कार्य लगातार जारी….

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, क्या आजादी के 75 साल बाद भी देशद्रोह कानून की जरूरत है?

Nainital Breaking : नैनी झील से बरामद हुआ मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रोफेसर का शव

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments