HomeAccidentBig Breaking - भयानक हादसा : कुएं में गिरे बालक को बचाने...

Big Breaking – भयानक हादसा : कुएं में गिरे बालक को बचाने के प्रयास में 04 पुलिस कर्मियों, एक ट्रेक्टर सहित 35 लोग कुएं में गिरे, चार की मौत, बचाव कार्य लगातार जारी….

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में गत देर रात्रि हुए एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में चार पुलिस कर्मियों सहित 30—35 लोग कुएं में जा गिरे। बचाव में जुटा ट्रैक्टर भी इसी कुएं में चालक सहित जा गिरा। ​इस हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई है। रात से लगातार बड़ी मशीनों के जरिये कुएं को खाली करते हुए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार रात को कुएं में एक 14 वर्षीय बालक जा गिरा। जिसके बाद उसे बचाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कुएं पर जमा हो गई। बालक को बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग नीचे उतरने वालों की मदद के लिए या फिर तमाशबीनों के तौर पर कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गये। तभी अचानक कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 30 से 35 लोग कुएं में जा गिरे। इसके बाद दर्जन भर लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

जानकारी मिली है कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया। वहीं 04 पुलिस वाले भी गिर गये। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों को निकाल लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है।

इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये हैं। चौहान ने इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद जिलाधिकारी व एसपी से भी वार्ता कर घटना का अपडेट लिया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर जमी हुई है। बचाव अभियान समाचार लिखे जाने तक जारी था। बताया जा रहा है कि कुआं लगभग 30 फुट गहरा है और इसमें 10 फुट से अधिक पानी है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, क्या आजादी के 75 साल बाद भी देशद्रोह कानून की जरूरत है?

Nainital Breaking : नैनी झील से बरामद हुआ मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रोफेसर का शव

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments