HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : जयसवाल के हुए पांच लाख सब्सक्राइबर, बताया आगे का प्लान

लालकुआं : जयसवाल के हुए पांच लाख सब्सक्राइबर, बताया आगे का प्लान

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं तहसील निवासी शेखर जयसवाल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लालकुआं तहसील के वार्ड नंबर तीन में एक मध्यवर्ग परिवार में जन्मे शेखर जयसवाल ने नैनीताल ही नहीं उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है, आज हर कोई उनकी बेस्ट कालाकारी का फैन है उनकी यू-ट्यूब पर बेस्ट कालाकारी छाई हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

बताते चलें कि लालकुआं शहर के उभरते हुए यूट्यूबर शेखर जयसवाल के यूट्यूब चैनल पर पांच लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्हें पूर्व में एक लाख सब्सक्राइबर हो जाने पर यूट्यूब द्वारा सिल्वर प्ले बटन से भी नवाजा जा चुका है वहीं यूट्यूबर शेखर जयसवाल को यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा लोगों ने सिर्फ सब्सक्राइबर ही नहीं किया बल्कि उनके वीडियो को 15 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतने कम समय पर यूट्यूब पर कॉमेडी, रोमांटिक, जगरूकता सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर नया रिकॉर्ड बनाना किसी चुनौती से कम नहीं। वहीं शेखर जयसवाल ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, अपनी टीम और क्षेत्रवासियों को दिया है।

उन्होंने अपने सभी 5 लाख सब्सक्राइबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे इसी तरह मेहनत करेगें और 2021 के अंत तक गोल्ड बटन लाकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है।

वहीं यूट्यूबर शेखर जयसवाल ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपने पूरे शहर लालकुआं ही नहीं उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। इधर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लालकुआं इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने शेखर जयसवाल को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं उनके साथ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सचिव मुकेश कुमार भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments