HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त

देहरादून| विधानसभा की 228 तदर्थ भर्ती निरस्त मामले में बुधवार को 70 अन्य संबंधित कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में उन्हें पत्र जारी कर दिए गए। इसके साथ ही भर्ती मामले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। बताया गया कि शेष रह गईं 23 नियुक्तियों के संबंध में गुरुवार को सेवा समाप्ति के पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि विधानसभा भर्ती मामले की जांच के बाद विधानसभा सचिवालय में वर्ष 2016 से 2021 तक हुईं 228 नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं थी।

मार्शल के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को हस्तगत कराए जा रहे पत्र

मुख्यमंत्री धामी का अनुमोदन मिलने के बाद सोमवार से इन नियुक्तियों के मामले में संबंधित कार्मिकों को सेवा समाप्ति के पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो बुधवार को भी जारी रही। सेवा समाप्ति से संबंधित पत्र मार्शल के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को हस्तगत कराए जा रहे हैं।

“अंकिता के परिजनों को 25 लाख टैक्स-पेयर के पैसे से क्यूँ, नराधम की सम्पत्तियों को करें निलाम”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments