HomeUttarakhandNainitalखैरना : बच्चों ने जाना क्या हैं अपराध, भारतीय कानून और सुरक्षा...

खैरना : बच्चों ने जाना क्या हैं अपराध, भारतीय कानून और सुरक्षा के साधन

✒️ स्कूलों में पुलिस की पाठशाला, खैरना पुलिस का अभियान

सीएनई रिपोर्टर, खैरना

ADVERTISEMENTSAd Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में इन दिनों जनपद के तमाम स्कूलों में पुलिस की पाठशालाएं लग रही हैं, जहां पर छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप, 112 तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

एसएसपी के आदेश के अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधों के खुलासा करने के साथ-साथ, युवाओं को क्राइम कॉम्बेटिंग ट्रिक्स तथा एप्लीकेशनों (Crime Combat Tricks and Applications) के प्रति भी जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

उक्त जन जागरूकता अभियान के तहत गत दिवस चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार द्वारा अपने अधीनस्थ नियुक्त पुलिस बल को लेकर खैरना गरमपानी क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जाकर कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्होंने मुख्य रूप से उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, डायल 112, यातायात नियमों, भिक्षावृत्ति, नशे के दुष्प्रभाव आदि पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम की विभिन्न श्रेणियों तथा उससे जुड़े सभी तकनीकी मुद्दों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस मौके पर सभी छात्राओं ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। नैनीताल पुलिस की इस मुहिम की विद्यालय प्रशासन द्वारा काफी प्रशंसा की गई। नैनीताल पुलिस लगातार युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है। जिससे गलत रूप में आर्थिक प्रलोभन देने वाले अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके। पुलिस टीम में एसआई दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, भावना बिष्ट शामिल रहे।

भारत के इस गांव में भीषण जल संकट : आज की जनरेशन को यह वीडियो खास संदेश देती है
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments