HomeBreaking Newsउत्तराखंड : शादी में हुआ विवाद, मामा ने भांजे की गोली मारकर...

उत्तराखंड : शादी में हुआ विवाद, मामा ने भांजे की गोली मारकर की हत्या

ADVERTISEMENTS

लक्सर| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनी खबर सामने आ रही है, यहां शादी में हुए मामूली विवाद के बाद रिश्ते के मामा ने भांजे को घर में घुसकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढा कला गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल उर्फ वीसी पुत्र शिवकुमार शुक्रवार को अपने चाचा के लड़कों रितिक व प्रतीक के साथ लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ही ओसपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी में गया था। बताया गया कि शादी में मौजूद उसका रिश्ते के मामा उसके चाचा जगबीर का साला रजनीश निवासी सिरसका थाना नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश जो पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के घर अकोढा कला गांव में ही रह रहा है, भी शादी में मौजूद था।

नशे की हालत में किसी बात को लेकर उसकी विशाल के साथ कहासुनी व हाथापाई हो गई। उस वक्‍त मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया। इसके बाद विशाल अपने गांव अकोढा वापस लौट आया। आगे पढ़े…

शाम के समय विशाल स्वजनों के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान नशे की हालत में उसका मामा रजनीश उसके घर पहुंचा और विशाल से बहस करने लगा। उसने तमंचा निकालकर विशाल के माथे पर गोली मार दी। जिस पर वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गोली मारने के बाद रजनीश मौके से भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। विशाल को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देहरादून SSP ने किये पुलिसकर्मियों के तबादले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments