बागेश्वर : कांग्रेस ने किसान आंदोलन में मारे गये लोगों की याद ​में किया हवन—यज्ञ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर युवा कांग्रेस ने बागनाथ मंदिर परिसर पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए यह हवन-यज्ञ का…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

युवा कांग्रेस ने बागनाथ मंदिर परिसर पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए यह हवन-यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों काले कृषि कानून वापस ले लिए हैं। यह कांग्रेस पार्टी और देश के किसानों की जीत है।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हवन-यज्ञ आयोजित किया। कहा कि मोदी सरकार ने तीनों काले कृषि कानून वापस ले लिए हैं। यह कांग्रेस पार्टी, देश के सभी किसानों व हर नागरिक की जीत है, लेकिन उन 700 से अधिक किसानों का क्या हुआ, जिन्होंने इन तीनों काले कृषि कानूनों को वापस करवाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आवाहन किया कि आओ हम सब मिलकर उन सभी किसानों की शहादत को याद करें। जिसके चलते शहीद किसानों की पुण्य आत्मा के लिए यह हवन-यज्ञ की किया है।

कांग्रेसियों ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप लगाया। कहा कि किसान आंदोलन को लेकर उनकी बयानबाजी भी सुर्खियों में रही। उन्होंने किसानों के हितों की बात नहीं की और आंदोलन को समर्थन भी नहीं दिया। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, सुनीता टम्टा, अंकुर उपाध्याय, सुनील पांडे आदि मौजूद थे।

One Reply to “बागेश्वर : कांग्रेस ने किसान आंदोलन में मारे गये लोगों की याद ​में किया हवन—यज्ञ”

  1. Kahe ke shaheed kisan, all have died due to natural reasons. Aam aadmi ki toh chhodiye, yah kissanon ki bhi jeet nahin hai.
    Congress AAP ko dosh de rahi hai ki unhone kissanon ki madad nahin kari, unke virodh mein thhi. AAP ne hi toh Delhi ke borders pe bijli paani ki vyawastha kar rakhi thhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *